चांडिल Afroz mallik शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 के आसपास चांडिल थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर शहरबेड़ा के समीप नवादा से टाटा जा रहे यात्री बस शिव शक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू करा एमजीएम अस्पताल भिजवाया है.

मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, इनमें एक महिला व एक पुरुष यात्री शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 60- 67 यात्री सवार थे.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवादा से चलकर टाटा की ओर जा रहे यात्री बस के चालक ने शहरबेड़ा के समीप सामने से जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे यह घटना घटित हुई है. संभावना जताई जा रही है, कि यात्री बस के चालक को नींद आ गई होगी जिस वजह से यह घटना हुई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.
मृतकों में 85 वर्षीय जयरानी देवी एवं 40 वर्षीय देवेन्द्र यादव शामिल हैं, जबकि घायलों में शिव कुमार वर्मा, पूनम वर्मा, गुनगुन वर्मा, प्रतीक वर्मा, मधु कुमारी, अंश वर्मा एवं अनमोल कुमार शामिल हैं. सभी नवादा के हिसुआ के रहने वाले हैं जो एक ही परिवार के हैं.

