चांडिल/ Vikash Thakur झारखंड के युवा खिलाड़ी बलराम कुमार तांती ने खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है. वे देश के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने महज 26 वर्ष की उम्र में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव पद का दायित्व संभाला है.

बलराम कुमार तांती ने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर पूरे देश में हलचल मचा दी है. सिर्फ 26 साल की उम्र में महासचिव बनकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. गौरतलब है कि सॉफ्टबॉल अब ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा है, ऐसे में झारखंड के इस खिलाड़ी की उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय बन गई है.
बलराम का खेल सफर प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने ताइक्वांडो में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता है. इसके अलावा वूशु, कबड्डी और शूटिंगबॉल जैसे खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. वे चार वर्षों तक झारखंड शूटिंगबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं.
बलराम ने अपनी बीपीएड की पढ़ाई बाबू राम सिंह महाविद्यालय, रेणुकूट से पूरी की है और वर्तमान में एमपीएड की पढ़ाई बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से कर रहे हैं. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है. विभिन्न राज्यों के सचिवों और खेल पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
