चांडिल/ Vikash Thakur राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय पहुंचे. इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

बैठक में दोनों नेताओं के बीच घाटशिला उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रणनीति पर विचार किया गया. इस मौके पर आदित्य साहू ने हरे लाल महतो को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और एनडीए के गठबंधन की मजबूती पर बल दिया.
बैठक के दौरान हरे लाल महतो ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से सांसद साहू को अवगत कराया. आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार की नाकामियों और व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता झारखंड के भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है.
वहीं, हरे लाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब है. उन्होंने दावा किया कि घाटशिला की जनता आगामी उपचुनाव में हेमंत सरकार को करारा जवाब देगी और एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाएगी. इस अवसर पर कई भाजपा और आजसू कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
