चांडिल (Afroj Mallick) थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 152/21, दिनांक 19 जुलाई 2021, धारा 406, 407, 420 भारतीय दंड संहिता (भा.द.वि.) के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त इरफान वारसी उर्फ इरफान खान,पिता स्वर्गीय अब्दुल्लाह वारसी,निवासी गौसनगर, कपाली,थाना चांडिल जिला सरायकेला-खरसावां के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई.

जानकारी के अनुसार अभियुक्त इरफान वारसी पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और ठगी का मामला दर्ज है,वह लंबे समय से फरार चल रहा था,न्यायालय के कई बार संबंध और वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त ने न्यायालय में हाजिर नही दिया, इसके बाद न्यायालय के आदेश पर चांडिल थाना पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त के घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की,पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शुरू की गई.
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था,लेकिन उसके नहीं मिलने पर न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई है,उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी,इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है,स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसे फरार अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई से कानून का भय बना रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
