चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी (DMO) ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से मौजा बीरडीह और जारगोडीह में औचक जांच अभियान चलाया.

अभियान के दौरान बीरडीह में दो लाख पचास हजार सीएफटी और जारगोडीह में पांच लाख सीएफटी अवैध बालू भंडारण जब्त किया गया. दोनों स्थानों पर कुल सात लाख पचास हजार सीएफटी अवैध बालू को जब्त कर विधिवत रूप से ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया.
डीएमओ ज्योति शंकर सतपति ने कहा कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मौके पर जिला खनन निरीक्षक समीर ओझा, ईचागढ़ थाना के एसआई विश्वजीत तिवारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
