चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले में पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन चौका- पातकुम रोड का सोमवार को विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ से आने के क्रम में निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री और कार्य की प्रगति की बारीकी से जानकारी ली.

विधायक सविता महतो ने मौके पर उपस्थित संवेदक और विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए.
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता अशोक रजक, जेई संतोष महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई उरांव, धर्मु गोप, अभय यादव, मनोज मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. विधायक ने सभी से समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा.
स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अपनी बात रखी और जल्द कार्य पूरा होने की मांग की. विधायक ने आश्वासन दिया कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
