चांडिल/ Vikash Thakur प्रखंड के उरमाल पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुईं. कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि यह पंचायत स्तरीय शिविर ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुंचाने, आवेदन एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

विधायक सविता महतो ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत या वार्ड में आयोजित शिविरों में अवश्य पहुंचें और अपनी समस्याएं, शिकायतें तथा आवेदनों को स्वयं दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब प्रत्येक पात्र लाभुक तक उनका लाभ समय पर पहुंचे.
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक ने निरीक्षण किया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचलाधिकारी प्रदीप महतो, सीडीपीओ विभा सिन्हा, मुखिया भीम सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, अनिल महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
