चांडिल/ Vikash Thakur चौका थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी आठ पंचायतों के ग्राम प्रधान, मुखिया, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शुक्रवार को विस्तृत बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को विभिन्न सुरक्षा मामलों के प्रति जागरूक करना था.

बैठक में महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा, साइबर अपराध और Good Samaritan नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उपस्थित लोगों को कानून का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और समाज में सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया गया.
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी ग्राम प्रधानों और नागरिकों से समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया. बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और नागरिक सुरक्षा के प्रति अपने सहयोग की पुष्टि की.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
