चांडिल/ Vikash Thakur एसएम. स्टील एंड पावर लिमिटेड को लेकर अब स्थानीय स्तर पर सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है. सोमवार को नीमडीह के आदरडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जमीनदाताओं ने हिस्सा लिया और कंपनी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कंपनी क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है. सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों को रोजगार, और सामाजिक कार्यों में सहयोग के कारण गांव की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. लोगों का कहना था कि कंपनी के संचालन से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.
जमीनदाताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कंपनी के खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जिसे वे सिरे से खारिज करते हैं. उन्होंने घोषणा की कि वे आगामी जनसुनवाई में सक्रिय रूप से भाग लेकर कंपनी के समर्थन में अपनी बात रखेंगे.
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले लोग न तो गांव के हितैषी हैं और न ही क्षेत्र के. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनसुनवाई को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि विकास की गति प्रभावित न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
