चांडिल (सरायकेला-खरसावां): चांडिल डैम में शुक्रवार को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब डैम के बीचों-बीच भगवान शिव की एक प्राचीन मूर्ति अचानक दिखाई दी। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग मूर्ति के दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी है, जो डैम के निर्माण के बाद जलमग्न हो गई थी। हाल ही में पानी का स्तर घटने पर यह मूर्ति पहली बार पूरी तरह दिखाई दी। श्रद्धालु इसे ईश्वरीय चमत्कार मानते हुए जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों का कहना है कि भोलेनाथ का यह प्रकट होना किसी शुभ संकेत से कम नहीं है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि अब यह स्थल धार्मिक दृष्टि से और भी पवित्र हो गया है ।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
