चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह में वर्ष 1982 में छात्र युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के अंतिम दिन पुलिस की गोली से तत्कालीन छात्र नेता अजीत महतो और धनंजय महतो शहीद हो गए थे. उसी ऐतिहासिक घटना की याद में मंगलवार को शहीद फौजी धनंजय महतो का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत सिरुम चौक स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण से हुई. इस दौरान शहीद स्मारक समिति कुकड़ू-सिरुम के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो तथा समिति की संरक्षक श्रीमती मधुश्री महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोग उपस्थित थे.इस अवसर पर शहीद धनंजय महतो की धर्मपत्नी बारी महतो और पुत्र उपेंद्र नाथ महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. सिरुम से लेकर तिरुलडीह शहीद स्थल तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने शहीदों के जयकारों से वातावरण गूंजा दिया.
झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने कहा कि वर्ष 1982 में क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस ने गोली चला दी थी, जिसमें निर्दोष छात्रों की जान गई थी. उन्होंने कहा कि उसी घटना की स्मृति में हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस मौके पर पंचानन महतो, गंगाधर महतो, कृष्ण पद महतो, आशीष कुमार महतो, पुलकेश महतो, अमित कुमार, संजय महतो, सौरभ कुमार महतो, जितेंद्र नाथ महतो सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
