चांडिल/ Vikash Thakur बाजार के तांती बांध के पास सड़क किनारे फैली गंदगी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है. एक महीने से कचरा उठाव की व्यवस्था ठप होने के कारण क्षेत्र में बदबू और अस्वच्छ माहौल बना हुआ था.

लोगों की शिकायतों के बावजूद न प्रशासन ने कोई कदम उठाया, न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहल की. ऐसे में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और समाजसेवी हरे लाल महतो ने खुद सफाई अभियान की शुरुआत की.शनिवार को उन्होंने निजी स्तर पर जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई करवाई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सफाई बनाए रखने की अपील की.
हरे लाल महतो ने कहा कि यह जिम्मेदारी प्रशासन और विधायक की है, लेकिन जब वे मौन हैं, तो जनता की सुविधा के लिए हमें ही आगे आना पड़ता है. उन्होंने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए चांडिल बाजार को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशासन अब स्थायी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
