चांडिल/ Afroz Mallik नौका बिहार में सोमवार को विस्थापित मुक्ति वाहिनी के बैनर तले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर वीर बिरसा मुंडा को कोटि- कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को किया गया याद
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई. श्यामल मार्डी ने बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे.
सभा में उपस्थित लोगों ने की नारेबाजी
सभा में उपस्थित लोगों ने वीर बिरसा मुंडा अमर रहें, धरती आबा को नमन जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजायमान हो गया. अंत में सभी ने बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामल मार्डी, नारायण गोप, अंबिका यादव, पंचानन महतो, निर्मल महतो, ईश्वर गोप, पिंटा दत्ता, श्रवण सिंह मुंडा, किरणबीर देवेन महतो, भागीरथ लायक, केशव सोरेन, परितोष महतो, शिदाम गोप, भजन गोप, सनातन माडी, उपवन गोप और ठाकुर गोप उपस्थित थे.

