कुकड़ू (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखण्ड क्षेत्र के जानुम पंचायत की मुखिया कलावती सिंह सरदार ने चांडिल- मुरी रेलखंड के हेसालौंग रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता को लेटेमदा रेलवे स्टेशन में निरीक्षण के दौरान एक मांगपत्र सौंपा.

मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने हेसालौंग रेलवे स्टेशन में शेड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण करना, हेसालौंग स्टेशन में ट्रेनों की आवागमन की सूचना हेतु अज्ञात कारण से बंद पड़े स्टेशन के माइक को पुनः चालू करके माईकिंग करना, हेसालौंग को पीएच होल्ट को हटाकर स्टेशन में तब्दील करना, झिमडी रेलवे स्टेशन से लेटेमदा स्टेशन तक दाहिना छोर में मिट्टी- मुरुम पथ का निर्माण करना एवं जानुम जुडिया के पास बंद पड़े फाटक के बदले अंडरपास का निर्माण करने की मांग किया. मौके पर हेसालौंग के वार्ड सदस्य सपन महतो उपस्थित थे.

