चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के जयदा में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम के दौरान नेताजी की प्रतिमा पर विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया. उनकी क्रांतिकारी सोच, साहसिक नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
उन्होंने कहा कि नेताजी का “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अरुण टुडू, बिष्णुपद गोप, रविंद्र तंतुवाई, तारापद सिंह, राहुल वर्मा, मेहताब आलम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

