चांडिल: कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में आहूत “रेल टेका–डहर छेका” आंदोलन चांडिल अनुमंडल के हेसालौंग रेलवे स्टेशन के समीप 12 घंटे बाद समाप्त कर दिया गया. कुड़मी समुदाय के लोग सुबह से रेल ट्रैक पर बैठे रहे और देर शाम आंदोलन की समाप्ति की घोषणा की.

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू नेता हरेलाल महतो और JLKM नेता तरुण महतो ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश और आंदोलनकारियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन के बाद सशर्त आंदोलन समाप्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो भविष्य में पुनः आंदोलन किया जाएगा.

आंदोलन समाप्ति से पूर्व आंदोलनकारियों ने एक मेमोरेंडम दंडाधिकारी को सौंपा जिसमें उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने की अपील की. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है, इसलिए किसी आंदोलनकारी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी और उनकी मांगों को सरकार व वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
