चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 की सड़कें इन दिनों तालाब जैसी दिख रही हैं. गौसनगर स्थित मल्लिक स्टोर के ठीक सामने वाली सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय से जमा है. पानी निकासी के अभाव में सड़क पर गंदा पानी जस का तस भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गुजरना पड़ता है. पानी भर जाने से पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है. लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.
नतीजतन सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है और लोगों को तालाब जैसी सड़क से होकर गुजरना मजबूरी बन गई है. स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
