चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कई वाहनों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से मौके पर ही स्पॉट फाइन वसूला गया.

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट दोपहिया चालक, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चालक, बिना कागजात और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
थानेदार ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, क्योंकि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है. पुलिस- प्रशासन का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोग भी यातायात नियमों को लेकर जागरूक होंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
