चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के तीओपी रोड पर नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक स्वरूप बिजली पोल पर तिरंगा रंग की एलईडी लाइट कुछ दिनों पहले लगाई गई थी. लेकिन यह लाइट अब कुछ ही दिनों में खराब हो गई है. कई जगहों पर केवल हरे रंग की लाइट जल रही है तो कहीं पूरी तरह अंधेरा है. इस वजह से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है.

क्षेत्रवासियों ने बताया कि मरम्मत और रखरखाव के लिए नगर परिषद की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है. नागरिकों ने आरोप लगाया कि यह नगर परिषद की लापरवाही है जिससे क्षेत्र की सुंदरता और राष्ट्रध्वज का सम्मान दोनों प्रभावित हो रहे हैं.
लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है. अब देखना होगा कि नगर परिषद इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाती है. फिलहाल क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
