चांडिल/ Afroj Mallick कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत रुगड़ी- पुड़िसिल्ली मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि राहगीरों ने दोनों घायलों को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घायल कहां के रहने वाले हैं और उनके नाम- पते क्या हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
