चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से संघन मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया. इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों की गहन जांच की गई. अभियान में कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिस पर पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए लगभग 27 हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूला.

कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि अपराध और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. कपाली क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है. इस अभियान से लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिला है और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
