चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की. बैठक में चांडिल इंस्पेक्टर ने कहा कि पर्व को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और टेस्ट ड्राइव, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों में शामिल युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.


बैठक में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, कपाली नगर परिषद के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि, दुर्गा पूजा कमेटियों के अध्यक्ष-सचिव, सभी राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे. सभी ने अपनी राय साझा की और पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. निर्णय लिया गया कि त्योहार के समय पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई ताकि दुर्गा पूजा शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके. सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
