चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने बुधवार को भाभी होटल के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की और यातायात नियम तोड़ने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की. कई मोटरसाइकिल चालकों से कागजात की जांच की गई और हेलमेट समेत अन्य नियमों का पालन न करने वालों को जुर्माना भरना पड़ा.
कपाली थानेदार धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही मोटरसाइकिल चालकों की सघन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने कहा कि इस तरह के एंटी क्राइम अभियान आगे भी जारी रहेंगे जिससे कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
