चांडिल/ Afroj Mallick अनुमंडल के कपाली ओपी परिसर में आजाद समाज पार्टी के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की.

इस कार्यक्रम में पार्टी के कई आला अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मोहम्मद एजाज ने कहा कि यह भेंट केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समता के प्रतीक बाबा साहेब के विचारों का सम्मान है. उन्होंने विश्वास जताया कि ओपी प्रभारी कानून व्यवस्था के साथ- साथ सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करेंगे.
पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस- प्रशासन से सहयोगात्मक रवैया की अपेक्षा जताई और क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद रज़ा, जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद सदरूद्दीन, सरायकेला विधानसभा प्रभारी मोहम्मद फैयाज आलम, ईचागढ़ प्रभारी मोहम्मद शमशेर, जिला सचिव मोहम्मद शमीम अरशद हसन उर्फ चांद, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद सलमान आदि शामिल थे.

