चांडिल/ Afroj Mallick अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असगर खान का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद वली खान उर्फ गोलू पिछले दस दिनों से लापता है. परिवार वालो के अनुसार वह दिनांक 22 जून 2025 को दोपहर लगभग तीन बजे घर से गुस्सा होकर निकला था, जिसके बाद से अब तक उसका कोई अता- पता नहीं चल पाया है.

परिजनो ने कपाली ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई सुराग नही मिल सका है. किशोर का रंग गेहुआं, कद लगभग 5 फीट बताया गया है. उसकी अचानक हुई गुमशुदगी से परिजन बेहद चिंतित और दुखी हैं. मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल है. परिजनो ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बेटे को खोज निकालने की मांग की है. साथ ही आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को भी वली खान के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाईल नंबर 7488012021 एवं 7857917358 पर संपर्क करें.

