कपाली/ Afroz Mallik नगर परिषद क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लचर बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का आरोप है कि डीवीसी कार्यालय में कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं और बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं हैं.

विज्ञापन
लोगों ने डीवीसी कार्यालय में पाया सोते हुए कर्मचारी
बीते रात कुछ लोग तमोलिया स्थित डीवीसी कार्यालय गए, जहां उन्हें एक कर्मचारी सोता हुआ मिला, जबकि इलाके में घंटों बिजली नहीं रहती. लोगों का कहना है कि जब इलाके में बिजली नहीं रहती और गर्मी व अंधेरे में रहना पड़ता है, तब जिम्मेदार कर्मचारी आराम से सोते पाए जा रहे हैं. लोगों की मांग है कि इस लापरवाही की जांच हो और डीवीसी प्रबंधन नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके.

विज्ञापन
