चांडिल/ Jagannath Chatterjee श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कदमडीह के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का ईंचागढ की विधायक सविता महतो ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ईंचागढ एवं प्रदेशवासियों के लिए माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने पूजा कमिटी के सदस्यों को सराहा. कमिटी द्वारा विधायक को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती, बीडीओ तालेश्वर रविदास, ओमप्रकाश लायेक, काबलु माहतो, राकेश वर्मा, पप्पू वर्मा, स्नेहा महतो, शिल्पि महतो, राहुल वर्मा, चंदन वर्मा, सपन गुप्ता, संजय चौधरी, करुणेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन

