चांडिल: हूल दिवस के अवसर पर विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विस क्षेत्र के झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ चांडिल गोलचक्कर में स्थापित वीर शहीद सिदो- कान्हू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया, इसके बाद उन्होंने चौका के टुईटुंगरी मोड़ में स्थापित फूलो- झानों की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

वीर शहीद सिदो- कान्हू के आदमकद मूर्ति का अनावरण

इस दौरान विधायक सविता महतो ने नीमडीह प्रखंड के पाढ़कीडीह में वीर शहीद सिदो- कान्हू के आदमकद मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा. विधायक सविता महतो ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और शोषकों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखंडी माटी के अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू, चांद- भैरव और फूलो- झानो समेत हज़ारों अमर वीर शहीदों को हूल जोहार कहा. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, बीडीओ तालेश्वर रविदास, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, नीमडीह प्रमुख फूलमनी हांसदा, झामुमो केन्द्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, काबलू महतो, पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचीन गोप, विश्वनाथ गोप, राहुल वर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, राजू किस्कु, दिलीप किस्कु, सुदामा हेंब्रम, टिंकू महतो, अनिल माझी आदि उपस्थित थे.


