चांडिल/ Afroz Mallik सामाजिक संस्था जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से चांडिल प्रखंड के धातकीडीह (भादूडीह) फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन-04 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ. समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो, तथा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने समाजसेवी हरे लाल महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि “हरे लाल महतो ने अपना जन्मदिन समाजसेवा और खेल को समर्पित किया है.” पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि “हरे लाल बाबू ने समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बना लिया है. उन्होंने खिलाड़ियों और जरूरतमंदों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है.”
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें देवाशीष राय, अशोक साव, संजय मेहता, दीपक महतो, सुनील सिंह, मधुसूदन गोराई, बॉबी जालान, कुलवंत सिंह बंटी, और विशाल चौधरी प्रमुख थे.
केके ब्रदर्स, सोनाहातू बने विजेता

फाइनल मुकाबले में केके ब्रदर्स, सोनाहातू ने जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम को 2-0 से हराकर HLM ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को ₹2 लाख और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹1.5 लाख और ट्रॉफी प्रदान की गई. तीसरे और चौथे स्थान पर रही भूषण एसएम लक्की एफसी और डिजिटल सेवा टीमों को ₹1-1 लाख की राशि और ट्रॉफी दी गई. कैफ खान को मैन ऑफ द मैच और पागलू मुर्मू को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया.
रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह

जन सेवा ही लक्ष्य द्वारा ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और सुदेश महतो ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम है.
कुंदन कुमार की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

समापन कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक कुंदन कुमार की प्रस्तुति ने माहौल को जोश और उमंग से भर दिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
