चांडिल: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल के अंतर्गत आने वाले सभी एटीपी मशीन (चांडिल, कपाली और आदरडीह) तथा अवर प्रमंडल कार्यालय का कलेक्शन काउंटर रविवार, 31 अगस्त 2025 को भी खुला रहेगा. यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखकर की गई है.

बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दिन भी अन्य कार्य जैसे आरसी- डीसी रसीद, मीटर टेस्टिंग फीस आदि सामान्य दिनों की तरह सुचारू रूप से किए जाएंगे. उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काउंटर पर सेवाएं उपलब्ध होंगी.
इसके अलावा विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी या विशेष परिस्थिति में वे सहायक विद्युत अभियंता, चांडिल (मोबाइल नंबर 9431135940) या कनीय विद्युत अभियंता, चांडिल (मोबाइल नंबर 9471727589) से संपर्क कर सकते हैं. सहायक विद्युत अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऊर्जा की बचत कर राष्ट्रहित में योगदान दें.

