चांडिल/ Afroj Mallick रविवार को डैम में नहाने के दौरान डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र मोहम्मद शाहिल (20) का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल दोपहर शाहिल अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था. जहां नहाते समय डूब गया था. वही कल रात करीब 8:00 बजे के आस- पास साथ गए दोस्तों ने घटना की जानकारी चांडिल थाना पुलिस को दी और पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन का कार्य जारी किया वहीं पुलिस द्वारा डैम से शव को सुबह 9:00 बजे के करीब बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
