जमशेदपुर/ Shubham Mishra चांडिल के डोबो में अगले साल 8 मार्च से होने वाले श्री 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, सर्व धर्म सम्मेलन और नौ दिवसीय अखंड हरि नाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर मंगलवार को शहर में अहम बैठक हुई. यह बैठक स्वामी श्री रामकृष्णाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में हुई.

बताया जा रहा है कि स्वामी जी श्री बागेश्वर सरकार के प्रखर अनुयायी भी हैं. बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सामाजिक व आध्यात्मिक उद्देश्यों और तैयारियों पर चर्चा की गई. इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है. साथ ही युवाओं में संस्कार, सेवा भाव और आध्यात्मिकता का विकास करना भी इसका हिस्सा है.आयोजन की विशेषताओं में 108 कुंडीय महायज्ञ, संत धर्म सम्मेलन, 1008 सामूहिक विवाह, 151 कन्याओं का पूजन, गौ-सेवा, निःशुल्क चिकित्सा और योग शिविर, रामलीला, भागवत कथा और गुरुकुल दर्शन शामिल रहेंगे. स्वामी जी ने इसे एक भावनात्मक क्रांति और सामाजिक सुधार का महायज्ञ बनाने का आह्वान किया.
बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति का गठन कर कार्यों का विभाजन किया जाएगा, प्रचार- प्रसार की रणनीति तैयार की जाएगी और प्रशासन व सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. इस आयोजन से पूरे भारत में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
