सरायकेला: चांडिल डैम रोड स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया. बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान के सामने जमा हुईं और दरी बिछाकर धरना पर बैठ गईं.

धरनारत महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान घनी आबादी वाले इलाके में है, जिसके पास ही मंदिर और स्कूल मौजूद हैं. इससे न केवल माहौल खराब हो रहा है, बल्कि बच्चों और आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने साफ कहा कि दुकान को डैम रोड से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए.
गौरतलब है कि 1 सितंबर को भी इसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था. उस समय प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया था. लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद दुकान नहीं हटाई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
