चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन के निर्देश पर बाल श्रम रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स ने गुरुवार को कपाली क्षेत्र में छापेमारी की. प्रशासन को सूचना मिली थी कि यहां के कबाड़ गोदामों में बच्चों से काम कराया जा रहा है.

डालसा सचिव सरायकेला के निर्देश पर बाल कल्याण समिति एवं श्रम विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. टास्क फोर्स के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर ने बताया कि कबाड़ गोदाम मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे किसी भी नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) से काम नहीं कराएं. साथ ही गोदाम के बाहर बैनर लगाकर सूचना देने का निर्देश दिया गया कि यहां बाल श्रमिक से काम नहीं कराया जाएगा.
अभियान के दौरान कुल चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया. सभी बच्चे 14 वर्ष से ऊपर थे, इसलिए उन्हें चेतावनी देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया. टास्क फोर्स ने स्पष्ट किया कि भविष्य में बाल श्रम पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. रेस्क्यू किए गए स्थानों में कपाली काड़ीपत्थर, डोबो पुलिया, अली मस्जिद क्षेत्र, बंधुगोड़ा और ताज़नगर शामिल हैं. अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक कविता मिश्रा, युवा संस्था से मुकेश कुमार पांडेय, बाल कल्याण समिति से बिना रानी महतो और पद्मा गोराई, जिला बाल संरक्षण से माथुर मंडल, समीर कुमार महतो, चितरंजन कुमार और बिट्टू प्रजापती शामिल थे. उन्होंने बताया कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जाएगी और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
