चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) : जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम को चांडिल वासियों ने उनकी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी. चांडिल वासियों ने कहा कि आज एक ऐसे महान हृदय निष्ठावान व्यक्ति का जन्मदिन है जो हमेशा मानव सेवा में तत्पर रहते हैं. चाहे वह किसी भी समुदाय का हो, चाहे दुख हो या सुख हो हर घड़ी में पहुंचते हैं और सबका साथ देते हैं, और सबके साथ मिलकर खुशी बांटते हैं. सुखराम ने बहुत ही कम समय में कई कार्य किए और लोगों के दिलों में जो जगह बना ली.

लोगों ने कहा कि इसी तरह निरंतर अपने क्षेत्र में कार्य करते चले और एक नया आयाम स्थापित करें. चांडिल वासियों ने कहा कि सुखराम हमेशा मुस्कुराते रहे, हंसते रहे, स्वस्थ रहें और भगवान आपको लंबी आयु प्रदान करें.

विज्ञापन
