कपाली: समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी इस वर्ष भी एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है. यह सोसाइटी द्वारा आयोजित पांचवां रक्तदान शिविर होगा. कार्यक्रम आगामी 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलन मैरिज हॉल, टीओपी चौक, कपाली में आयोजित किया जाएगा. आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

समिति के अध्यक्ष सानुर रहमान उर्फ एसपी भाई ने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करना और समाज में मानवता का संदेश फैलाना है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज के हित में आगे आना चाहिए.
इस अवसर पर कपाली थानेदार धीरंजन कुमार, इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड की टीम तथा अफरोज मल्लिक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. बताया गया कि कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है.
सानुर रहमान ने कहा कि सोसाइटी ने कई सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है, जिसमें रक्तदान शिविर, गरीबों को वस्त्र वितरण, पर्यावरण संरक्षण अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाजसेवा में अपनी भूमिका निभाएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
