चांडिल: प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को भाजपा ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सरकार के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों की नाकामी को लेकर नारेबाजी की. मौके पर भाजपा ने उपायुक्त के नाम 14 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सौंपा.

प्रमुख मांगें
विधि व्यवस्था को दुरुस्त करना.
धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब करना.
किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करना.
जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचौलिया मुक्त करना.
अधिसूचित क्षेत्रों में पेसा नियमावली लागू करना.
आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करना.
वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का भुगतान करना.
विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरना.
प्रखंड के +2 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना.
अस्पतालों में दवाई, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करना.
ग्रामीण क्षेत्र के 10 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ना.
जर्जर सड़कों और सरकारी भवनों का मरमत जीर्णोद्धार शीघ्र कराना.
बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर राज्य से बाहर भेजना.
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार, पप्पू वर्मा, आकाश महतो, युधिष्ठिर महतो, महेश कुंडू आदि उपस्थित थे.

