चांडिल/Afroj Mallick पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर चांडिल बाजार स्थित बाबूर बागान सभागार में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ‘अटल स्मृति’ सम्मेलन आयोजित किया गया.

सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.
मधु कोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “अटल केवल नाम से ही अटल नहीं थे, उनके निर्णय, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी अटल थे. वे ऐसे युगद्रष्टा नेता थे जिन्होंने भारतीय राजनीति को सुचिता, संवेदना और समन्वय की नई दिशा दी.”
उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे और उनकी स्मृति को नमन करते हुए हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.
सम्मेलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, जिला महामंत्री मधु गोराई, वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, प्रमुख रामकृष्ण महतो, युवा नेता आकाश महतो सहित सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन “अटल जी अमर रहें” के नारों के साथ किया गया

