चांडिल: आज़ाद समाज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर कपाली वार्ड संख्या 19 की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की. प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों, खस्ताहाल पोल, खराब स्ट्रीट लाइट्स तथा ट्रांसफार्मर की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता जताई और एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा.

एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे स्वयं स्थल का निरीक्षण करेंगे और इन समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करवाई जाएगी, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके. ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सरायकेला- खरसावां जिले के जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद, कपाली नगर अध्यक्ष मोहम्मद अमीर आजम, युवा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार, ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी मोहम्मद फैयाज आलम, पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव मोहम्मद राशिद खान, महासचिव मोहम्मद वसीम, वरिष्ठ महासचिव मोहम्मद शमशेर, मीडिया प्रभारी मोहम्मद फिरदौस, मोहम्मद शमीम, समाजसेवी मोहम्मद दानिश आदि शामिल थे.

