चांडिल (sumangal kendu/Kebu) चांडिल स्टेशन बस्ती के पास बीती रात ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जाती है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर पितकी की ओर से चांडिल की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहा था.

विज्ञापन
वही रात मजदूरी कर घर लौट रहे बुरुडूंगरी निवासी फुचा महतो (43) ट्रेलर की चपेट में आ गया. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके पर से भाग निकला. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नीमडीह व चांडिल पुलिस को दी.
विज्ञापन

