सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौत की सूचना मिल रही है. हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. मंगलवार को वे अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे. बताया जा रहा है कि बर्फ में स्केटिंग करने के बाद होटल लौटने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका नहीं मिल सका और वहीं उनकी मौत हो गई.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने पुत्रों सिमल सोरेन और बबलू सोरेन तथा विश्वस्त करीबियों के साथ देर रात रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वे पहले सड़क मार्ग से रांची पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को चंपाई सोरेन ने अपने पैतृक गांव जिलिंगोड़ा में जाहेर थान पर बाहा पर्व का आयोजन किया था. गांव में उत्सव का माहौल था, लेकिन दुखद सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और पूरे क्षेत्र में शोक छा गया. फिलहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
पिछले विधानसभा चुनाव में वीर ने पहली बार मतदान किया था देखिए खबर 👇
https://indianewsviral.co.in/saraikela-champai-soren-voting/

