सोनुआ/ Jayant Pramanik हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार की शाम चक्रधरपुर में पोटका शिव मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जेजे षाड़ंगी के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन
शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए. सभी हाथों में भगवा झंडा लिए हुए चल रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान कार्यक्रम के संयोजक गोनु जायसवाल, झारखंड राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, भाजपा नेता संजय मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्र, शेष नारायण लाल शामिल हुए. इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा. शोभा यात्रा में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए.
विज्ञापन

