चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेन हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात बंडामुन्डा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए. यह हादसा बंडामुन्डा से बिसरा की ओर डाऊन मेन लाइन पर हुआ.

विज्ञापन
मालगाड़ी के बेपटरी होते ही हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर डाऊन मेन लाइन से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. हालांकि रेलवे ने नवनिर्मित डाऊन लाइन से एक्सप्रेस ट्रेनों को गुजारकर स्थिति को संभालने की कोशिश की.
इधर बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का काम तेजी से जारी है. चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से विशेष टीम सुबह ही बंडामुन्डा पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. रेलवे विभाग ने कहा कि जल्द ही डाऊन मेन लाइन पर परिचालन बहाल कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
