सोनुआ (Jayant Pramanik) चक्रधरपुर थानाक्षेत्र के फुलकानी गांव में हथौड़े से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत फुलकारी गांव निवासी 50 वार्षिय जग्गू सरदार गुरुवार रात्रि में दुकान के बाहर सोया हुआ था. जहां अज्ञात लोगों ने जग्गू सरदार के सर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार तड़के चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इस हत्याकांड में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन

