चक्रधरपुर (झारखंड): दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत जरुली रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। रनिंग लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी की बोगी अचानक पटरी से उतर गई, जिससे करीब आधे घंटे तक रेल यातायात और मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित रहा।

घटना जरुली स्टेशन के लाइन नंबर-6 पर खड़ी इनबॉक्स मालगाड़ी के साथ हुई। सूचना मिलते ही तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई और हूटर बजाकर सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। आनन-फानन में डांगवापोशी से रिलीफ ट्रेन आवश्यक उपकरणों और क्रेन के साथ मौके पर पहुंची। रिलीफ टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और क्रेन की मदद से बेपटरी हुई बोगी को रेल लाइन से हटाया।
रेलवे अधिकारियों की करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया और रेल लाइन को फिर से चालू किया जा सका।
सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, “ट्रेनों के परिचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। एहतियात के तौर पर आसपास की लाइनों पर ट्रेनों को थोड़ी धीमी गति से चलाने का निर्णय लिया गया है। आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया। रेलवे की त्वरित कार्रवाई और रिलीफ टीम की सक्रियता के चलते इस घटना से कोई बड़ा व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और मेन लाइन का परिचालन जल्द ही सामान्य हो गया।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
