चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर सोनुआ रोड से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 14 पशुओं को जब्त किया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद सभी पशु तस्कर फरार हो गए.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पदमपुर के साप्ताहिक हाट में बड़ी संख्या में पशुओं की खरीद-बिक्री होती है. यहां अन्य राज्यों से भी तस्कर पहुंचते हैं और खरीदारी के बाद इन पशुओं को बूचड़खानों में भेज दिया जाता है. इस नेटवर्क में स्थानीय तस्करों की भी मिलीभगत रहती है.
थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि जब्त किए गए सभी 14 पशुओं को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया गौशाला भेजा जा रहा है. मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन
