चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया. जिले के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही रुक- रुककर बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को जहां राहत महसूस हुई, वहीं सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सुबह- सुबह सड़कों पर पानी भर गया और कई जगहों पर फिसलन की स्थिति बन गई. इससे बच्चों के साथ- साथ अभिभावकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
वहीं मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र का तापमान भी गिर गया है और हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी रुक- रुककर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

विज्ञापन
