चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत आसानतालिया स्कूल मैदान में आगामी 14 दिसंबर को आदिवासी हो समाज महासभा सोनुआ प्रखंड समिति की ओर से रांसा जोमशुईम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारी की जा रही है.

आदिवासी हो समाज महासभा की ओर से क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज की माताओं, बहनों और भाइयों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों के साथ-साथ पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे आदिवासी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा.
कार्यक्रम की जानकारी आदिवासी हो समाज महासभा सोनुआ कमेटी के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साम्मड ने दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

