चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. सोनुआ और टुनिया रेलवे स्टेशन के बीच नारंगसाईं गांव के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
घटना पोल संख्या 333/25/27 के मेन ऑफ लाइन पर हुई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, सोनुआ स्टेशन के आरपीएफ और ऑपरेटिंग स्टाफ विष्णु प्रधान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. घायल युवक को तत्काल सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और रेलवे की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
