चाईबासा/ Jayant Pramanik शिक्षक दिवस और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर सोनुआ के गुरुकुल स्कूल टोपोटोला धोलाबनी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं जिले के अन्य गैर सरकारी स्कूलों में भी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किए गए.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रदीप प्रधान ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला. खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने लांग जंप, हाई जंप, रंगोली प्रतियोगिता, चम्मच रेस, बिस्कुट रेस, बैलून फोड़, मेंढक रेस, चित्रांकन प्रतियोगिता, ग्लास रेस और स्लो साइकिल रेस जैसे रोमांचक खेलों में भाग लिया.
इस मौके पर शिक्षक और शिक्षिकाओं में सुदीश प्रधान, रमेश प्रधान, नीलिमा प्रधान, कल्याणी, मॉली, डॉली, मीरा, भाग्यवती, रितेश राउत, त्रिप्ती बेरा, अन्नू प्रधान, प्रीति, रेनु, संध्या, रेखा रजक और राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
देखें video

